गौरीगंज, मार्च 18 -- जगदीशपुर। अपराधियों के धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना पर अभियुक्त अखिलेश सिंह पुत्र स्व. कुंवर बहादुर सिंह निवासी महमदपुर थाना जगदीशपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...