गौरीगंज, नवम्बर 16 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 17 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी के साथ आवश्यक कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान उनकी पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि बंटी उर्फ गूमे निवासी ग्राम करौदीकला जनपद सुल्तानपुर मौका पाकर उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित ने घर में रखे लगभग 50 हजार रुपए और पीड़िता की मां के गहने भी साथ ले जाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...