गौरीगंज, दिसम्बर 13 -- अमेठी। अमेठी कोतवाली में बीते 14 अक्तूबर को दर्ज दलित का घर गिराने के मुकदमें में प्रकाश में आए एक युवक के पिता ने पुलिस पर बेटे को अवैध हिरासत में रखने व मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि बीते 14 अक्तूबर को एक दलित महिला का निवनिर्माण जेसीबी से गिराने के मामले में दर्ज मुकदमें में शामिल रहा है। जिसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जामो कोतवाली क्षेत्र के पूरे चिंता सिंह सरमें निवासी जग प्रसाद ओझा ने सीएम, डीजीपी, डीआईजी अयोध्या आदि को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि बीते 9 दिसम्बर की शाम उनके पुत्र सचिन हिमांशु, ड्राइवर अमजद व कुलदीप सिंह को अमेठी कोतवाली पुलिस जगदीशपुर मार्केट से बिना किसी वारंट के उठा ले गई। जहां पुलिस ने उसे अवैध हिरासत में रखा और 32 घंटे बाद छोड़ा। पुलिस पर मारप...