गौरीगंज, जनवरी 21 -- अमेठी। अमेठी कस्बे के रामलीला मैदान से सरवनपुर व एसडीएम कॉलोनी को जाने वाले इण्टरलांकिग के किनारे बनी नालियां कूड़ा करकट से पट गई हैं। उनमें गन्दा पानी भर गया है। जिसकी दुर्गंध से आने जाने वाले लोग परेशान रहते हैं। वहीं गन्दगी से मच्छर भी पैदा हो रहें हैं। इससे छात्रों के आते जाते समय बीमारी की चपेट में आने का डर बना है। लोगों ने नाली साफ कराने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...