बाराबंकी, अगस्त 20 -- राजीव गांधी पॉलीटेक्निक संस्थान के कर्मचारियों समेत अन्य लोगों की ओर से फर्जीवाड़ा कर ऋण खातों के जरिए की गई 6.40 करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने संस्थान का मुख्य कार्यालय कक्ष सील कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पूरे परिसर समेत सीलिंग प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई। बीती 18 अगस्त को एसबीआई शाखा अमेठी के मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह की तहरीर पर संस्थान प्रबंधक, निदेशक, प्रधानाचार्य, कार्यालय सहायक समेत 12 नामजद लोगों के खिलाफ 6.40 करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया था। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर संजीव कुमार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- 6.40 करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी मामले में पॉलिटेक्निक का मुख्य कार्यालय सील गुरुवार को विवेचक के नेतृत्व में पुलिस टीम राजीव गांधी पॉलीटे...