गौरीगंज, अप्रैल 8 -- अमेठी। संवाददाता एक दिन पूर्व अमेठी कस्बे में लगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर लगे एक विवादित पोस्टर के मामले में सपाई आक्रोशित हो उठे हैं। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने एसपी आफिस पहुंचकर नाराजगी जताई और एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मामले में कार्रवाई न होने पर सपा नेताओं ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह, जिला महासचिव अरशद अहमद व अन्य पदाधिकारियों के साथ एसपी आफिस पहुंचे जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक होर्डिंग जगह-जगह लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि शासन के इसारे पर कुछ अराजक तत्वों के द्वारा ऐसा कृत्य किया जा रहा है। सपा प्रमुख के खिलाफ पोस्टर लगाए गए, जिससे माहौल ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.