अमेठी, मई 4 -- UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां युवती के साथ दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है। बीते शनिवार की देर शाम शौच के लिए खेत की ओर गई 25 वर्षीय युवती से दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसके दोनों भाइयों को मरवा देने की धमकी दी। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शनिवार की देर शाम वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। जहां पर पहले से मौजूद शिव पुत्र शिवरतन और प्रदीप ...