अमेठी में एसबीआई की शाखाओं से 6.40 करोड़ की धोखाधड़ी
बलरामपुर, अगस्त 19 -- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की विभिन्न शाखाओं से करीब 6.40 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एसबीआई अमेठी शाखा के मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह ने मुसाफिरखाना के राजीव गांधी पॉलीटेक्निक एवं ग्रामोद्योग सेवा संस्थान से जुड़े कर्मचारियों समेत कई लोगों पर संगठित रूप से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किन-किन शाखाओं से धोखाधड़ी, इसकी जांच की जा रही है। मुख्य प्रबंधक ने बताया कि एसबीआई की अमेठी शाखा में 11 ऋण खातों समेत विभिन्न शाखाओं में कुल 64 ऋण खातों के माध्यम से कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई। फर्जी कर्मचारियों के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची और फार्म-16 तैयार कराकर बैंक में प्रस्तुत किए जाते थे। इसके आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.