गौरीगंज, दिसम्बर 18 -- गौरीगंज। बीते बुधवार को मुंशीगंज के रामापुर गांव निवासी अमरपाल की मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के निर्देश पर कांग्रेस नेता अनुपम पाण्डेय ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। साथ ही राशन, कंबल, दैनिक उपयोग की वस्तुएं तथा आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं घर के बाहर अंधेरा दिखाई देने पर तुरन्त सोलर लाइट भी लगवाई गई। सांसद की तरफ से आश्वासन दिया गया कि अन्य किसी भी प्रकार की जरूरत पर पीड़ित परिवार के साथ पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। अनुपम पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति के साथ हमेशा खड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...