गौरीगंज, मार्च 24 -- विकास खंड गौरीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में माह मार्च की मासिक समीक्षा बैठक खंड शिक्षाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 की तैयारियों और बेसिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। खंड शिक्षाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने पर विशेष जोर देते हुए शिक्षकों को अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने और ड्रॉपआउट छात्रों को पुनः विद्यालय से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में 25 मार्च को आयोजित होने वाले नवारंभ उत्सव को भव्य रूप से मनाने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.