गौरीगंज, दिसम्बर 29 -- अमेठी। माघ मेले को लेकर परिवहन निगम ने जिले के स्नानार्थियों के लिए विशेष तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग 55 अतिरिक्त बसों को भेजने की तैयारी कर रहा है। जिससे श्रद्धालुओं को माघ मेले में पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। इस बार स्नान पर्व चार जनवरी से शुरू हो रहा है। इसके लिए महाकुंभ की तरह ही स्थानीय बस डिपो से प्रयागराज के लिए 55 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। 10 बसें नियमित रूप से अमेठी तहसील से प्रयागराज जाएंगी। वहीं रेलवे विभाग मात्र एक ट्रेन का संचालन कर रहा है। जो लखनऊ से प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक जाती है। स्नानार्थियों तथा कल्पवास करने वालों की सुविधा को देखते हुए अमेठी बस स्टेशन पर सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर तैनात कर्मचारी यात्रियों को बसों ...