गौरीगंज, दिसम्बर 18 -- अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची। उन्होंने केजीवीबी शुकुलबाजार पहुंचकर वहां छात्राओं से बातचीत की। तहसील गौरीगंज सभागार में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की और सराय भागमानी ग्राम पंचायत में चौपाल लगाई। केजीवीबी में उन्होंने शैक्षिक, आवासीय और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की छात्राएं अंकिता, संतोषा और लक्ष्मी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। डॉ. प्रियंका मौर्या ने कहा कि पूर्व में विद्यालय में उत्पन्न विवाद को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षकों का तबादला कर दिया गया था। इसके बाद से विद्यालय का वातावरण पूरी तरह सामान्य और अनुशासित है। तहसील गौरीगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.