गौरीगंज, मार्च 8 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के दादरा गांव स्थित पौराणिक देवी हिंगलाज मंदिर में रविवार को 36वें सात दिवसीय महायज्ञ महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गांव की प्रमुख सड़कों से होते हुए भद्दौर घाट पहुंची। यहां यज्ञाचार्य यज्ञ देव पाठक और उनकी टीम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आदि गंगा गोमती नदी की सामूहिक आरती कराई। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर अबीर-गुलाल के साथ झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। वहीं महिलाओं ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कोदैली के हनुमान मंदिर और बाबा पुरुषोत्तम दास मंदिर होते हुए कलश यात्रा पुनः देवी हिंगलाज मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जोनल कमिश्नर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.