गौरीगंज, मार्च 25 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के सादीपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा सादीपुर गांव से निकलकर नेवादा, अढ़नपुर और कोछित गांव होते हुए दंडेश्वर धाम पहुंची। वहां महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ पुनः कथा स्थल लौटीं। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...