अमेठी-भनौली गांव में ईरान की सहायता हेतु चला दान अभियान
गौरीगंज, मार्च 25 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के भनौली गांव में बुधवार को ईरान की मदद के लिए एक अनोखा दान अभियान शुरू किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानवीय एकजुटता की मिसाल पेश की। ईरान के युद्ध पीड़ित लोगों की मदद के लिए चलाए गए इस अभियान में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। छोटे-छोटे बच्चे अपनी गुल्लक लेकर पहुंचे, जबकि महिलाओं ने नकद धनराशि के साथ अपने जेवर और घरेलू बर्तन तक दान में दे दिए। ग्रामीणों द्वारा एकत्र की गई सहायता राशि को भारत स्थित ईरान के दूतावास भेजा जाएगा, जिससे जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाई जा सके। यह पहल गांव की संवेदनशीलता और वैश्विक मानवीय सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बताया गया कि यह अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा। अभियान समाप्त होने के बाद ही कुल एकत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.