गौरीगंज, दिसम्बर 29 -- संग्रामपुर। सोमवार को सीएचसी संग्रामपुर में महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में 20 दिसंबर से 28 दिसम्बर के बीच सीएचसी में जन्मी नवजात बालिकाओं को बेबी किट दिया गया। सीएचसी प्रभारी डा. संतोष सिंह ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जन्म लेने वाली बेटियों के परिवारों को जागरूकता बढ़ाने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए उपहार स्वरूप बेबी किट देकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकना है और बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। डा. संतोष सिंह ने कहा कि आज बेटी बोझ नहीं, बल्कि आशीर्वाद है। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के जिला समन्वयक गौरव श्रीवास्तव व रीतू सिंह, एआरओ संतोष यादव, बीपीएम शम्भूनाथ पाण्डेय...