गौरीगंज, फरवरी 28 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को उसकी पुत्री गांव के बाहर बकरी चरा रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक शंकर वहां पहुंचा और उसका हाथ पकड़कर झाड़ियों की ओर खींचने लगा। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। जहां उसने गाली-गलौज करते हुए मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का प्रयास व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...