गौरीगंज, मार्च 12 -- अमेठी। अमेठी बाईपास पर लगी स्ट्रीट लाइटें जगह-जगह खराब हो गई हैं। जिससे रात के समय सड़क पर अंधेरा फैला रहता है। लाइटें खराब होने से सबसे अधिक परेशानी साइकिल सवारों व पैदल यात्रियों को परेशानी होती है। कई बार रात में वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से बाईपास पर लगी खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...