गौरीगंज, जनवरी 3 -- भादर। बहन के घर आए भाई की उसके बहनोई ने परिजनों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दिया। पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू की है। प्रतापगढ़ जिले के देवसड़ा थाना क्षेत्र के करौंदहा अमरगढ़ निवासी गुलशेर अहमद की बहन की ससुराल रामगंज थाना क्षेत्र के आलमपुर नई बस्ती में है। बीते शुक्रवार को वह अपनी बहन से मिलने उसकी ससुराल आया था। जब उसकी बहन पानी लेकर पहुंची तभी उसके बहनोई इमरान, इरफान व इरसाद तथा बहन की सास शाबिरा ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब उसकी बहन बीच बचाव करने लगी तो उसको भी मारा पीटा। गुलशेर ने 112 डायल कर पुलिस बुलाया। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। केस दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...