गौरीगंज, मार्च 31 -- संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार एक युवक मंगलवार को प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान पहुंचे युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। युवती अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश करती रही। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि वीडियो कब और कहां का है इसकी जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...