गौरीगंज, दिसम्बर 29 -- अमेठी। सेंट्रल बार एसोसिएशन अमेठी का बहुप्रतीक्षित चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत पृथ्वीराज को अध्यक्ष तथा संतोष शुक्ल को महासचिव चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और राकेश सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मध्यम उपाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र प्रताप सिंह और अमित पांडे निर्वाचित हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर शिवभान सिंह को अधिवक्ताओं ने अपना विश्वास दिया। चुनाव प्रक्रिया एल्डर कमेटी की देखरेख में पूरी की गई, जिसमें पारदर्शिता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा गया। मतगणना के बाद जैसे ही परिणाम घोषित हुए, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.