गौरीगंज, दिसम्बर 1 -- अमेठी। बकाया बिल की वसूली की समस्या से जूझ रहे विद्युत महकमें द्वारा बिजली बिल राहत योजना सोमवार से शुरू की गई। जिसके माध्यम से संपूर्ण ब्याजमाफी के साथ ही बकाए के मूलधन पर भी छूट दी जा रही है। योजना की शुरुआत के पहले दिन रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उपभोक्ताओं के भीड़ अपेक्षा के अनुसार नहीं दिखाई पड़ी। जिससे कैंप महज खानापूर्ति बनकर रह गया। तीन महीने तक चलने वाली बिजली बिल माफी योजना की शुरुआत सोमवार को हुई। बिजली विभाग द्वारा प्रमुख बाजारों व कस्बों के साथ ही ग्राम सभा स्तर पर कैंप लगाकर बिजली बिल के बकायेदारों के रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उपभोक्ता पहुंचे ज़रूर लेकिन महज दो फीसद बकायेदारों ने ही अभी तक बिल जमा करने में दिलचस्पी दिखाई है। विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान अभियान की शुरुआत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.