गौरीगंज, दिसम्बर 13 -- अमेठी। जिले में 14 दिसंबर को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जिसके लिए लोगों को जागरूक करने हेतु शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ कार्यालय गौरीगंज पर सीएमओ डा. अंशुमान सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बैनर पोस्टर के साथ शामिल छात्राओं ने लोगों से शून्य से पांच वर्ष आयु तक के बच्चों को बूथों पर जाकर पोलिया की खुराक पिलाने की अपील की। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 14 दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। अभियान के दौरान जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज रैलियां निकाली गई हैं

हिंदी हिन्दुस्ता...