गौरीगंज, मार्च 2 -- जगदीशपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह फरीदाबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसकी पत्नी गांव में ही रहने की जिद करती थी। कुछ दिन पहले उसके 11 वर्षीय पुत्र ने बताया कि उसकी मां रात में घर से गायब रहती है। जिस पर वह घर आकर अपनी पत्नी को लेकर फरीदाबाद चला गया। आरोप है कि फरीदाबाद में उसकी पत्नी ने एक युवक के साथ प्रेम संबंध होने की बात कहकर उसके साथ रहने की इच्छा जताई। विरोध करने पर पत्नी ने आत्महत्या करने या फिर पति की हत्या करने की धमकी दी। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.