गौरीगंज, मार्च 12 -- मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के वारिसगंज निवासी एक विवाहिता ने अपने पति सहित चार ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय ने पुलिस को आरोपी पति क खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए वारिसगंज निवासी पिंकी ने अपने पति सुनील कुमार, ससुर राकेश, सास अनारा और देवर अनिल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 6 मार्च 2018 को सुनील कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने बाइक, सोने की अंगूठी सहित अन्य गृहस्थी का सामान दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुरालियों ने सोने की चेन, सोफा, फ्रिज और वॉशिंग मशीन की...