गौरीगंज, मार्च 18 -- अमेठी। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जहां मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह ने सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर प्रदर्शनी लगाई जा रही है। जिससे आमजन को सरकार की योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी मिल सके। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार कर एक बेहतर निवेश और व्यापारिक माहौल तैयार किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.