गौरीगंज, फरवरी 18 -- अमेठी, संवाददाता। कोतवाली अंतर्गत परसावां गांव में एक युवक नीम के पेड़ पर फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजन उसे लेकर सीएचसी अमेठी गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह परसावां गांव निवासी 45 वर्षीय राम शिरोमणि यादव पुत्र श्याम बिहारी घर से दूर निजी सिंचाई मशीन पर गए, कुछ देर बाद उनका शरीर नीम के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी परिजनों को दिया। निजी साधन से परिजन उन्हें सीएचसी अमेठी ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया बुधवार सुबह घर पर थे। साफ सफाई कर खेतों की तरफ गए थे। कुछ देर में शरीर नीम के पेड़ से लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

ह...