गौरीगंज, मार्च 10 -- मुसाफिरखाना। दादरा स्थित देवी हिंगलाज मंदिर में चल रहे धार्मिक प्रवचन के दूसरे दिन मंगलवार को अयोध्या से पधारी प्रवाचिका साध्वी रमा पाण्डेय ने श्रद्धालुओं को भक्ति और नाम स्मरण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर के नाम का स्मरण ही मनुष्य को शांति, संतोष और मोक्ष की ओर ले जाने का सबसे सरल मार्ग है। कथा वाचक ने कहा कि सतयुग, त्रेतायुग और द्वापर युग में कठोर तप, यज्ञ और साधना के माध्यम से भगवान की प्राप्ति मानी जाती थी। लेकिन कलयुग में प्रभु के नाम का जाप ही सबसे सरल और प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान का नाम लेता है, उसके जीवन के दुख-दर्द धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन कुछ समय नाम जप और सत्संग में लगाने की अपील की। इस ...