गौरीगंज, मार्च 25 -- अमेठी। स्व. श्री देवी प्रसाद त्रिपाठी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में गर्ल्स सिंगल अंडर-19 वर्ग में नव्या सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। जिसमें जिले के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नव्या ने सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की ओर से प्रतिभाग किया था। वहीं बॉयज अंडर 13 में वीर विक्रम सिंह, अंडर 11 में अर्जुन सिंह, गर्ल्स सिंगल अंडर 11 में आद्या सिंह, गर्ल्स सिंगल-19 में नव्या सिंह, अंडर 17 में गौरी पांडे, गर्ल्स डबल अंडर 13 में आद्या व शिनाया की जोड़ी विनर रही। वहीं मिक्स डबल अंडर 17 में शुभ शर्मा, गोरी पांडे की जोड़ी विनर रही। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री डा. अमीता सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। नव्या की...