गौरीगंज, मार्च 15 -- अमेठी। स्थानीय कस्बे के एक नर्सिंग होम में एक युवती के आपरेशन में हीलाहवाली को लेकर परिजनों में विवाद हुआ। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। रविवार को नर्सिंग होम का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें संग्रामपुर थाना अंतर्गत जिरहा बड़गांव निवासी संजीव कुमार अपनी पत्नी मन्जू देवी को शशि नर्सिंग होम में आपरेशन कराने शनिवार को लाए थे। परिजनों के मुताबिक डाक्टर ने उसकी पत्नी का आप्रेशन करते समय उसे बुला कर कहा कि उसके गांठ है। एमआईआर करवाओ तब आपरेशन होगा। इस पर वे सब परेशान हो गए और दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.