गौरीगंज, मार्च 17 -- गौरीगंज। जिला मुख्यालय गौरीगंज कस्बे में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यह यात्रा स्थानीय व्यापारी समाज के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुन पर झूमते और नाचते हुए श्रद्धालुओं ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा में शामिल लोग अपने हाथों में खाटू श्याम का ध्वज लिए जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह यात्रा फल मंडी, चौक बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अपने गंतव्य तक पहुंची। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण भी किया गया। शाम के समय कल्याण मैरिज लान में भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भजन संध्या में खाटू श्याम के भजनों की ...