गौरीगंज, मार्च 31 -- गौरीगंज, संवाददाता। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के बरनाटीकर गांव में महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मारपीट में एक पक्ष की मां-बेटी घायल हो गई। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। घायल मां-बेटी ने छेड़खानी का विरोध करने पर दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष ने महुआ बीनने के विवाद में मारपीट होने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर जिलेदार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छेड़खानी का आरोप सही नहीं पाया गया है। दोनों पक्षों के लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.