गौरीगंज, अप्रैल 30 -- अमेठी। संवाददाता जिले के सुदूर स्थित विकास खण्डों को बस स्टेशन तथा जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए बसें चलाई जाएंगी। आगामी 15 मई से दो अनुबंधित बसों के आ जाने पर इसकी शुरूआत होगी। इससे दूर के ब्लाकों के लोगों को परिवहन की सुविधा मिल सकेगी और उन्हें जिला मुख्यालय पहुंचना आसान हो सकेगा। इसके अतिरिक्त परिवहतन निगम की नई बसें प्रयागराज और विंध्याचल के लिए भी चलाई जाएंगी। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में निजी मिनी बसें चलाने को ज्यादा दिलचस्पी नहींपरिवहन विभाग के उपाय जिले में परिवहन विभाग यात्री सुविधाओं में सुधार करने के लिए निरंतर उपाय कर रहा है। बस स्टेशन अमेठी को चार नई बसें जहां मिली हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र के विकास खण्डों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए दो अनुबंधित बसें 15 मई से चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ग्रामीण सेवा...