गौरीगंज, अक्टूबर 4 -- भादर। तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रक में जा टकरायी। भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाने पर डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर-अमेठी रोड पर स्थित राजर्षि रणंजय महाविद्यालय के पास शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे तेज रफ्तार बाइक सामने से आर रही ट्रक से टकरा गयी। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाई 35 वर्षीय हनुमंत सिंह एवं 50 वर्षीय शिव सिंह निवासी भीमी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भादर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने हनुमंत सिंह पुत्र राम नेवल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल शिव सिंह पुत्र राम मनोरथ सिंह क...