गौरीगंज, फरवरी 28 -- अमेठी। श्रीमद परमहंस आश्रम टीकरमाफी की तपोभूमि पर ब्रह्मनिष्ठ परमहंस महाराज की 80वीं पुण्यतिथि हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम की प्राचीन परंपरा को जीवंत रखते हुए सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से आए 51 बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञोपवीत धारण किया। शनिवार को वैदिक रीति-रिवाज के साथ आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम के पीठाधीश्वर हरि चैतन्य ब्रह्मचारी महराज की उपस्थिति में हुआ। श्रीमद् परमहंस संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए बटुकों का जनेऊ संस्कार आश्रम के विद्वान आचार्यों की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अनुष्ठान को डॉ. स्वामी प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. जयदेव त्रिपाठी तथा डॉ. धर्मेंद्र देव मिश्र ने पूर्ण कराया। वैदिक विद्वानों के मंत्रोच्चार से...