गौरीगंज, जून 28 -- अमेठी। रविवार की सुबह जिले के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। वहीं अमेठी में कुछ देर तक झमाझम बरसात होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गांवों के कच्चे मार्गों की हालत खराब हो गई। बारामासी बाजार में कीचड़ हो जाने से वाहन फंस गए और जाम लग गया। गांवों में जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार की सुबह आसमान पर काले बादल छाए हुए थे। जिला मुख्यालय गौरीगंज, जामो, शुकुल बाजार, मुसाफिरखाना आदि क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि अमेठी क्षेत्र में कुछ देर तक तेज बरसात होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। अमेठी से होते हुए प्रतापगढ़-गौरीगंज-अमेठी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने सड़क के दोनों तरफ मिट्टी डाल रखी है। बारिश के पानी से मिट्टी गीली होकर कीचड़ में बद...