गौरीगंज, मार्च 24 -- जामो, संवाददाता। खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई झटका मशीन में साइकिल छू जाने से करंट की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के राम शाहपुर निवासी 50 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र राम लखन बीते सोमवार की शाम संभई स्थित शराब के ठेके पर गया था। जहां से शराब लेकर पीने के बाद वह साइकिल से घर के लिए चलने लगा। तभी साइकिल पर चढ़ते समय वह अनियंत्रित होकर ठेके के करीब ही खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई झटका मशीन के तार पर साइकिल सहित गिर पड़ा। जिससे सोलर पैनल से कनेक्ट झटका करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह लोगों ने उसका शव खेत के पास पड़ा देखा तो परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.