गौरीगंज, मार्च 24 -- पुलिस ने जुआ खेल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लोग फरार हो गए। केस दर्जकर पुलिस ने विधिक कार्रवाई की। एसओ संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने तास के पत्तों से जुआ खेल रहे दो आरोपियों नेवादा कनू निवासी राजेश व पूरे चेतई पुन्नपुर निवासी कृष्ण कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो साथी भौसिंहपुर निवासी राहुल सोनी व पूरे रामा चौहान निवासी धनन्जय सिंह मौके से फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 1420 रुपए और तास के पत्ते बरामद किए। एसओ ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.