गौरीगंज, मार्च 24 -- लालगंज चौराहे से औरंगाबाद जाने वाली सड़क बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह गड्ढों और टूटी सड़क के कारण आवागमन में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब हालत गुलाम हैदर और काजिम अली गांव के पास देखने को मिलती है, जहां सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बारिश या धूल के कारण हालात और खराब हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...