गौरीगंज, मार्च 11 -- अमेठी, संवाददाता। सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशव नगर अमेठी के कक्षा छह के छात्र रुद्रेश त्रिपाठी का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत द्वारा आयोजित इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और छात्र के परिजनों में खुशी का माहौल है। इंस्पायर मानक योजना के तहत चयनित छात्र रुद्रेश त्रिपाठी को अपने वैज्ञानिक मॉडल के निर्माण के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई है, जिससे वह अपने नवाचारी विचार को मॉडल के रूप में विकसित करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार पाण्डेय ने तथा प्रबंधक हरिकेश सिंह ने रुद्रेश त्रिपाठी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.