गौरीगंज, अप्रैल 4 -- अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से ही किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद, पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, प्रवक्ता राजेश मिश्रा, हीरालाल यादव और प्रदेश सचिव संग्राम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.