गौरीगंज, मार्च 7 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र के पूरे लदई दुबे गांव में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर कलश रखे महिलाएं व पुरुष पांडेगंज होते हुए गोमती नदी के रीछ घाट पहुंचे। जहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु कलश यात्रा के साथ कथा स्थल पर पहुंचे, जहां विधि-विधान से कथा का शुभारंभ किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.