गौरीगंज, मार्च 31 -- भादर। विकासखंड भादर के रामचन्दरपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। पाइपलाइन के लिए खोदी गयी नालियों में पूरी तरह मिट्टी की भराई नहीं की गई है। जिससे सड़क किनारे जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इसके साथ ही सायफन के खुले गड्ढे राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढों की सही तरीके से भराई कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...