रायबरेली, अप्रैल 1 -- तिलोई, संवाददाता। रस्तामऊ स्थित ब्राइट वे पब्लिक स्कूल परिसर में अब्दुल सलाम सईदा खातून वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय डे नाइट बॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाडियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। आजमगढ के खिलाडियों की डिफेंस की बदौलत टीम विजेता बन गयी। प्रतियोगिता में प्रदेश अयोध्या, बिजनौर, बाराबंकी, वाराणसी, अमेठी, जौनपुर, गोंडा, सुल्तानपुर, आज़मगढ़, लखनऊ आदि जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एमएलसी एवं पूर्व सांसद ओम प्रकाश पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में दानिश ट्रेडर्स मास, आज़मगढ़ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सिंदुरवा अमेठी की टीम उपविजेता रही। पूरे प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया गया और खेल भावना के साथ मैच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.