अमेठी के ध्यानार्थ : नेपाल में मुठभेड़ में भारतीय तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
महाराजगंज, जुलाई 12 -- सोनौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के रुपन्देही जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नागरिक को गोली मारकर गिरफ्तार किया है। अमेठी के रहने वाले आरोपी के कब्जे से ब्राउन शुगर, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और भारतीय नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गई है। जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी कृष्ण कुमार चन्द ने बताया कि शुक्रवार की रात मायादेवी गांवपालिका-5 स्थित गुरुवनिया क्षेत्र में भारत की ओर से बाइक पर नेपाल में प्रवेश कर रहे अमेठी निवासी अकबाल खान को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस को गोली चलानी पड़ी। यह भी पढ़ें- नेपाल में भारतीय तस्कर के पैर में मारी गोली, ब्राउन शुगर और पिस्टल के साथ गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.