सुल्तानपुर, अप्रैल 1 -- सुलतानपुर, संवाददाता। धोखाधड़ी कर व्यापारी नेता का मकान दूसरे के नाम दर्ज कराने के मामले में आरोपी उद्योगपति राजेश अग्रहरि की पत्नी पूर्व चेयरमैन चन्द्रमा देवी छह दिन बाद कोर्ट के आदेश पर रिहा हो गईं। अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा ने बताया कि पूर्व चेयरमैन रिहा हुईं तो मुकदमे के याची ने उनके खिलाफ जानलेवा हमला कराने का मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच की तो मामला संदिग्ध मिला। अधिवक्ता के अनुसार एसपी चारू निगम ने शिकायत सही नहीं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। जिला पंचायत गेट के सामने बताए गए हमले के सम्बन्ध में सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सके हैं। कोर्ट के आदेश पर चन्द्रमा देवी को जिला अस्पताल से जेल ले जाकर औपचारिकताएं पूरी कर रिहा कर दिया गया। दो बार अमेठी की चेयरमैन रहीं उद्योगपत...