गौरीगंज, मार्च 10 -- जामो। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 7 मार्च को उसकी 14 वर्षीय बहन घर से निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच जानकारी मिली कि गोरियाबाद निवासी चन्दन तिवारी उसकी बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। जो उसके साथ शादी कर कोई अप्रिय घटना कर सकता है। इस संबंध में एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी चन्दन तिवारी के विरुद्ध अपहरण का केस दर्जकर तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...