गौरीगंज, दिसम्बर 29 -- अमेठी। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा बस स्टेशन जगदीशपुर के परिसर में कार से स्टंट करने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बस स्टेशन जगदीशपुर के परिसर में एक कार एक ही स्थान पर खतरनाक तरीके से तेजी से राउंड लेती दिख रही है। वायरल वीडियो की शिकायत मिलने पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने एसएचओ जगदीशपुर को तत्काल स्टंट करने वाले युवक की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने कार नंबर के आधार पर स्टंट करने वाले व्यक्ति की पहचान अफसार पुत्र इसरार निवासी ग्राम पूरे तालबेन मजरे निसूरा थाना जगदीशपुर के रूप में की। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर...