गौरीगंज, मार्च 2 -- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के अंतर्गत खेरौना गांव में एक युवक का शव सोमवार की सुबह घर के कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेरौना गांव निवासी 28 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र सालिकराम का 28 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार बीते रविवार की रात घर के अंदर कमरे में सोया हुआ था। उसका पिता सालिकराम घर के दरवाजे पर सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी दोनों पुत्रियां को लेकर मायके गई हुई थी। सोमवार की सुबह जब काफी देर तक प्रमोद नहीं उठा तो सालिकराम उसे उठाने के लिए अंदर गया। कमरे में प्रमोद कुमार का शव गमछे के फंदे से लटकता देख सालिकराम सन्न रह गया। सालिकराम के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब...