गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकदोहरी मजरे मानामदनपुर में बुधवार की शाम 23 वर्षीय गुलशन पत्नी मो. रियाज का शव घर के कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार गुलशन की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व मो. रियाज से हुई थी। उसका मायका फतवा रसूलपुर हनुमानगंज प्रयागराज में है। एसएचओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतका के मायके वालों को सूचना दी गयी है। उनके आने के बाद अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही सीओ अतुल कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.